Loading...

Lyrics

भरोसा राम को (Bharosa Ram Ko)

Satyavani Bhajan (Part-1)
भरोसा राम को अरे मन कर भरोसा राम को । यो जग नहिं कोई काम को ॥ तू कर भरोसा मत कर बखान । स्वार्थ का है जग अब तो पहचान ॥ तेरा राम करेगें सब कल्याण । तू मत कर कोई अपेक्षा इन्सान ॥ व्यास कबीर तुलसी सबका है कहना । प्रभु शरण आओ जो आनन्द में रहना ॥ सबकी लाज रखे सबका पालन हारा । करो भरोसा अरु नहिं जग से सहारा ॥ जिसने किया भरोसा सदा राम का । मिल गया मार्ग उसको परमधाम का ॥ कहत लक्ष्मी सुन लो भाई हमारे । राम ही सुधारेंगें काज तुम्हारे ॥ ‘सत्यवाणी भजन’ की रचना गुरुदेव अवधूत लक्ष्मीनारायण जी ने सतगुरु अवधूत देवीदास महाराज जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से आत्मानुभव के आधार पर की है। इसमें आध्यात्मिक गूढ़ रहस्यों को सरल एवं गीतात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया है, ताकि साधारण पाठक भी सहज रूप से आत्मा, जीव और परमात्मा के सत्य को समझ सके। Satyavani Bhajan, Awadhoot Laxminarayan, Awadhoot Devidas Maharaj, Manav Dharma Shastra, Satyavani Sangit Mahotsav,
Special Thanks and credits to HTML Codex