Loading...

Lyrics

गुरुदेव उवाच (Gurudev Uvach)

Satyavani Bhajan (Part-1)
गुरुदेव उवाच ओ सुन बेटा तुझे ज्ञान की बात बताऊँ । तनिक मत घबरा तू हर पल तेरा साथ निभाऊँ ।। जब जब याद करे तू मुझको मैं तुरत चला आऊँ । तू रह निर्भय निर्द्वन्द मैं तेरा योग क्षेम कराऊँ ।। तू हो ब्रह्मचारी तज पर नारी तेरा बेड़ा पार लगाऊँ । वृत्ति को कर ले बस में तेरी काम वासना मिटाऊँ ।। तू सत की वृत्ति धारण कर तुझे मैं सन्त बनाऊँ । तू सौंप इच्छा सारी मुझको मैं तुझे तुरत मुक्त कराऊँ ।। तू आ जा शरण में ध्यान ग्यान भगति उमगाऊँ । तू छाड़ि सब जंजाल करूँ निहाल परम पद दिलाऊँ ।। हर पल रहता संग तेरे समझ तुझे मैं समझाऊँ । तू करि विश्वास तुझे मेरे ही समान बनाऊँ ।। ‘सत्यवाणी भजन’ की रचना गुरुदेव अवधूत लक्ष्मीनारायण जी ने सतगुरु अवधूत देवीदास महाराज जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से आत्मानुभव के आधार पर की है। इसमें आध्यात्मिक गूढ़ रहस्यों को सरल एवं गीतात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया है, ताकि साधारण पाठक भी सहज रूप से आत्मा, जीव और परमात्मा के सत्य को समझ सके। Satyavani Bhajan, Awadhoot Laxminarayan, Awadhoot Devidas Maharaj, Manav Dharma Shastra, Satyavani Sangit Mahotsav,
Special Thanks and credits to HTML Codex