Loading...

Lyrics

हे गुरुदेव बस इतनी सी कृपा कर देना (Hey Gurudev Bas Itni Si Kripa Kar Dena)

Satyavani Bhajan (Part-1)
हे गुरुदेव बस इतनी सी कृपा कर देना हे गुरुदेव बस इतनी सी कृपा कर देना। परमार्थ पथ चल सकूँ ऐसी शक्ति मुझे देना। करुणा के भाव हो मेरे दिल में बस इतना कर देना ॥ परप्रशंसा कर सकूँ मैं इतनी शक्ति मुझको देना। चार फलों की चाह ना रहे मन में बस मन मेरा भर देना। तेरा स्मरण रहे सदा बस मेरी सुरता को तेरे चरणों में लगा देना ॥ दया दान का दम्भ न भरूँ बस सहज दानी बना देना। मेरा मिट जाए भ्रम सारा बस ग्यान ज्योति जला देना ॥ परहित रत रहूँ सदा बस मुझको चराचर सेवक बना देना। निज स्वरूप में मुझे लीन करा देना ॥ तेरे चरणों में मुझे समा लेना। कहत लक्ष्मी सुनो रे गुरु मेरा बेड़ा पार लगा देना। ‘सत्यवाणी भजन’ की रचना गुरुदेव अवधूत लक्ष्मीनारायण जी ने सतगुरु अवधूत देवीदास महाराज जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से आत्मानुभव के आधार पर की है। इसमें आध्यात्मिक गूढ़ रहस्यों को सरल एवं गीतात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया है, ताकि साधारण पाठक भी सहज रूप से आत्मा, जीव और परमात्मा के सत्य को समझ सके। Satyavani Bhajan, Awadhoot Laxminarayan, Awadhoot Devidas Maharaj, Manav Dharma Shastra, Satyavani Sangit Mahotsav,
Special Thanks and credits to HTML Codex