सबके घट में राम बसै, गुरु बिनु कौन बतावे रे।।
सब कुछ करता राम ही करता, गुरु बिनु कौन समझावे रे।।
सबके घट में.....
राम रमैया कर्मफल दाता, गुरु ही तो कर्म बन्ध छुड़ावै रे।
राम की माया राम की काया, गुरु ही तो भरम मिटावै रे।।
सबके घट में.....
राम तो है शब्द स्वरूप परमात्मा, गुरु ही शब्द लखावै रे।।
राम का शब्द राम की सुरता, गुरु ही सुरता शब्द मिलवावे रे।।
सबके घट में.....
सुरता को मिलवा शब्द से, गुरु ही काल की फाँस छुड़ावै रे।।
कहत लक्ष्मी सुनो रे बन्धु, गुरु ही राम लखावै रे।।
सबके घट में.....
‘सत्यवाणी भजन’ की रचना गुरुदेव अवधूत लक्ष्मीनारायण जी ने सतगुरु अवधूत देवीदास महाराज जी की प्रेरणा और आशीर्वाद से आत्मानुभव के आधार पर की है। इसमें आध्यात्मिक गूढ़ रहस्यों को सरल एवं गीतात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया है, ताकि साधारण पाठक भी सहज रूप से आत्मा, जीव और परमात्मा के सत्य को समझ सके।
Satyavani Bhajan, Awadhoot Laxminarayan, Awadhoot Devidas Maharaj, Manav Dharma Shastra, Satyavani Sangeet Ki Jubani, Satyavani Sangit Mahotsav,