गुरु मंत्र का जाप करो, मन में रखो पूर्ण विश्वास रे।
घट में ही सब अनुभव होगा, होगा वेद का प्रकाश रे।।
गुरु मंत्र का …..
नियम संयम सहज सध जायेगा, होगी पूर्ण सब अभिलास रे।।
सज्जनता के गुण धारण होगें, होगा माया का नाश रे।।
गुरु मंत्र का …..
विद्या का धन सहज मिलेगा, मिटेगी मन की त्रास रे।।
अज्ञान निशा सब कट जायेगी, होगा ज्ञान का उजास रे।।
गुरु मंत्र का …..
लक्ष्मीनारायण का हो गया उद्धार, गुरु मन्त्र दे दिया अवधूत देवीदास रे।।
गुरु मंत्र का …..