मन को थोड़ा-थोड़ा समझा लेना, विषयों में नहिं कुछ लेना देना।
एक दिन बुढ़ापा आ जायेगा।।
मन को थोड़ा-थोड़ा…..
थोड़ा नाम गुरु का जप लेना, पर उपकार थोड़ा कर देना।
संग में यही जायेगा।।
मन को थोड़ा-थोड़ा…..
नियम, संयम का थोड़ा पालन कर लेना, बुरी आदत मन की सब तज देना।
सुख मिल जायेगा।।
मन को थोड़ा-थोड़ा…..
गुरु के चरणों को दिल में रख लेना, समर्पण पूरी तरह तुम कर देना।
सतगुरु कृपा बरसायेगा।।
मन को थोड़ा-थोड़ा…..
सतगुरु को अपना बना लेना, अपना पराया जाल सब कटा देना।
मुक्ति मारग मिल जायेगा।।
मन को थोड़ा-थोड़ा…..
कहना लक्ष्मीनारायण का मान लेना, मन के मते कभी मत चल देना।
परमपद मिल जायेगा।।
मन को थोड़ा-थोड़ा…..