सतगुरु से बड़ा कौन जगत में हैं बलवान।
सतगुरु जिसपर कृपा कर देते उसका हो जाता जग में कल्याण।।
सतगुरु से बड़ा…..
सतगुरु जिसको अपना बना लेते, वो हो जाता जग में पुरुष महान।।
परम स्वतंत्र हैं सतगुरु मेरे, वहाँ नहिं कोई विधि का विधान।।
सतगुरु से बड़ा…..
धन-दौलत के सतगुर नहिं भूखे, वो तो करते भाव का अनुपान।।
सतगुरु पर जो करते भरोसा, उन कर करुणा करते सतगुरु करुणा निधान।।
सतगुरु से बड़ा…..
अकथ सुख है सतगुरु शरण का, अपना अनुभव गाता लक्ष्मीनारायण।।
सतगुरु से बड़ा…..