राम का नाम जपो भाई, राम जपने से सदगति मिलाई रे।।
प्राण है राम तुम्हारा, काहे बाहिर भरमाई रे।।
नाम जपा मुनि नारद ने, तीनउ लोक यश छाई रे।।
राम का नाम…..
राम नाम जपा ध्रुव प्रह्लाद ने, भगति निष्काम परम पद पाई रे।।
राम नाम जपा अजामिल ने, अजहुँ लोक गुण गान कराई रे।।
राम का नाम…..
राम का नाम जपा सुतीक्ष्ण ने, हृदय में प्रगटै जगत गुसाँई रे।
राम का नाम जपा शबरी ने, राम मिलन कू आई रे।।
राम का नाम…..
राम का नाम जपा दास कबीरा ने, आवागमन लिया मिटाई रे।।
राम का नाम जपा रैदासा ने, पण्डित जन सब शीश झुकाई रे।।
राम का नाम…..
लक्ष्मीनारायण जपा नाम राम का, करतल चारि पदारथ सुहाई रे।।
राम का नाम…..