राम नाम का महामंत्र जपलो, बन्धु जीवन सुधर जायेगा।
बिनु भजन के बावरे जग में, तू बिरथा भटकायेगा।।
राम नाम का…..
राम नाम की मणि को धारो, ज्ञान उजियारा हो जायेगा।।
नाभी मण्डल में ऊर्जा की धारा बहती, राम नाम से समझ में आ जायेगा।।
राम नाम का…..
ज्यों-ज्यों जप होगा राम महामंत्र का, त्यों-त्यों नाभी कमल खिल जायेगा।।
लय लगाकर राम का नाम जपोगे, सहज सिद्धि अणिमादिक पायेगा।।
राम नाम का…..
बिनु देखे रूप को राम जपना, सहज रूप प्रटायेगा।।
शंका मत रखना कोई मन में,
अवधूत देवीदास के प्रताप से, लक्ष्मीनारायण सब शंका मिटायेगा।।
राम नाम का…..