राम नाम की नाव बनाले, बन्दे भवसागर तर जायेगा।।
राम नाम की मणि जीभ्या पर धारो, अन्दर का तम मिट जायेगा।।
राम नाम की…..
राम नाम है अंकुश हाथी का, मन हाथी वश में हो जायेगा।।
राम नाम है खड़ग ज्ञान की, विषय जाल सब कट जायेगा।।
राम नाम की…..
राम नाम है महाऔषध जगत की, भव रोग शोक सब कट जायेगा।।
राम नाम है केवट भव जगत का, पल में नैया भव पार करायेगा।।
राम नाम की…..
लक्ष्मीनारायण राम नाम संजीवनि बूटी, करलो सेवन अमरपद पायेगा।।
राम नाम की…..