सतगुरु का कर भरोसा मनवा, विपद सब टल जायेगी।।
सतगुरु तो हैं करुणा की धारा, करुणा में चिन्ता सब बह जायेगी।।
सतगुरु का कर भरोसा…..
सतगुरु का सुमिरण करने से, भटकों को राह मिल जायेगी।।
सतगुरु की कृपा जब होगी, जगत में इज्जत बच जायेगी।।
सतगुरु का कर भरोसा…..
सतगुरु का है नाम संकट मोचक, करो विश्वास संकट सब कट जायेगी।।
सतगुरु हैं दया के सागर, सतगुरु की दया से बात सब बन जायेगी।।
सतगुरु का कर भरोसा…..
कहत लक्ष्मी सुनो रे बन्धु, सतगुरु शरण में विपद कट जायेगी।।
सतगुरु का कर भरोसा…..