सतगुरु तेरे चरणों में मैं नमन करूँ।
क्षमा करना नाथ मुझको, जो कोई जग में भूल करूँ।।
सतगुरु तेरे…..
सतगुरु मेरी रक्षा करना, जाते विषयन में ना भटक परुँ।।
सतगुरु मुझ पर कृपा करना, जाते मैं भवसागर पार करूँ।।
सतगुरु तेरे…..
ऐसी करो वृत्ति मेरी सतगुरु, जाते हर पल तेरा नाम जपूँ।।
नेक पथ पर मुझको चलाना सतगुरु, बदी ते जाते मैं डरूँ।।
सतगुरु तेरे…..
प्रेम की भावना भरना मेरे दिल में, जाते मैं सबसे ही प्रेम करूँ।।
जन्म-मरण का मेरा भ्रम मिटाना, जाते ना मैं बार-बार मरूँ।।
सतगुरु तेरे…..
लक्ष्मीनारायण को अपना बनाले सतगुरु, मैं बार-बार यही विनती करूँ।।
सतगुरु तेरे…..