सीता है शक्ति राम की, राम है ऊर्जा का नाम रे।।
मरम जो जाने सीता राम का, वो पा लेता परम धाम रे।।
सीता है शक्ति…..
सीताराम सीता राम जो जपे, बिनु रूप अरु नाम रे।।
कल्मष उसके मन की मिटती, पा जाता वो भगति निष्काम रे।।
सीता है शक्ति…..
नाम रूप में जो उलझे, उसको नहिं मिलता विश्राम रे।
अजर-अमर-अजन्मा है प्रभु, ऊर्जा रूप सर्वव्यापक ये लक्ष्मी का पैगाम रे।
सीता है शक्ति…..