सतगुरु मेरे घट की खोल किवाड़ी, मुझ पर कृपा बरसाना रे।।
भूल हुई है मुझसे बहुत जगत में, मुझे क्षमा करना रे।।
सतगुरु मेरे…..
तू है दयाल करुणा निधान नाम तेरा, मुझ पर करुणा बरसाना रे।।
तू है ज्ञान का दाता ज्ञान निधि, मेरे हृदय में ज्ञान कराना रे।।
सतगुरु मेरे…..
सतगुरु तू है विद्या धन का दाता, तू मुझे विद्या धन दान करना रे।।
सतगुरु तू है दीनन हितकारी, लक्ष्मी को दीन जानि भव पार कराना रे।।
सतगुरु मेरे…..