राम का भजन करले बन्दे, राम ही सुधारे सारे काम।
राम ही जगत का मालिक, राम के ही हैं सारे रूप अरु नाम।।
राम का भजन…..
बिनु भजन राम के, बन्दे, जीवन में नहिं मिलता विश्राम।।
राम ही आदि अन्त जगत का, अरु न कोई दूजा ऊर्जा ही राम।।
राम का भजन…..
राम की शक्ति है अनन्त जगत में, राम से ही होता सुबह शाम।।
राम की लीला राम ही जाने, राम ही होता माया धाम।
राम का भजन…..
जो मन से करता भजन राम का, वो पा जाता जग में विश्राम।
अवधूत देवीदास ने मरम बताया राम का, लक्ष्मीनारायण भजता अब आठों याम।।
राम का भजन…..