सतगुरु चरण कमल नमामी नमामी, क्षमा करहु नाथ मैं लोभी खल कामी।।
सतगुरु चरण में सुख मिलता, यह बात अब मैंने जानी।।
सतगुरु चरण …..
जप तप मुझसे होता नहीं, अब तो मुझे तेरा ही भरोसा स्वामी।।
सतगुरु मेरे चिन्तन में रहना सदा, मेरी सुरता रहे तुझमें समानी।।
सतगुरु चरण …..
सोवत जागत खावत पीवत, सतगुरु तेरा ही नाम जपामी।।
सतगुरु सदा कृपा रखना तू, लक्ष्मीनारायण करता चरण नमामी।।
सतगुरु चरण …..